पास आकर धीमे से बोले बात करन क है तुमसे भैय्या।
तनिक बतावा हमका बबुआ काहे हमका सब जन भूले,
इक काम करा दो हमरा तो तोहरी भी सम्पत्ति क्षण क्षण फूले।
डाल के फोटुआ फेसबुक पर कहो कि सब जन करें शेयर,
अब यही तरीके भक्त बढ़ेंगे और यही तरीका लगे फेयर।
अब यही तरीके भक्त बढ़ेंगे और यही तरीका लगे फेयर।
पर सुनो ओ बचवा ई ससुरे हैं लालच घूस के सारे मारे,
हाथ फैलाये खड़े मिले हैं हर मंदिर मंदिर द्वारे द्वारे।
हाथ फैलाये खड़े मिले हैं हर मंदिर मंदिर द्वारे द्वारे।
कह दो सबका शेयर करें भला हुई है सम्पत्ति बढ़ेगी,
फिर देखो भक्तन की कैसी और शेयर करन की झड़ी लगेगी।
फिर देखो भक्तन की कैसी और शेयर करन की झड़ी लगेगी।
काम बने ना जब लालचवा से तब भय का ही उपयोग करो,
भय सबसे बलवान शस्त्र है हाथन में लेने से न तनिक डरो।
भय सबसे बलवान शस्त्र है हाथन में लेने से न तनिक डरो।
धमका देओ सब ससुरन का कि प्रभु हो जईहैं आग बबूला,
शेयर करो नहीं तो बन जईहो अंधा, लंगड़ा और इक हाथ से लूला।
- अतुल श्रीवास्तव
शेयर करो नहीं तो बन जईहो अंधा, लंगड़ा और इक हाथ से लूला।
- अतुल श्रीवास्तव
3 टिप्पणियां:
:) हा हा!
तुम्हारे कटाक्ष की धार पैनी है| अति सुन्दर
विपिन
बहुत बढ़िया अतुल,बेचारा कन्हैया भी क्या करे लोगों की साइकॉलोजी खूब समझने लगा है!
एक टिप्पणी भेजें